7. रोज अंजीर खाने से मिलते हैं 5 जबरदस्त फायदे, कई जानलेवा बीमारियां रहती हैं दूर, वजन घटाने के भी आती है काम

फिग यानी कि अंजीर एक ऐसा फल है, जो स्वाद में तो अच्छा होता ही है, इसे हजारों सालों से आयुर्वेद में दवाओं की तरह भी इस्तेमाल में लाया जाता रहा है. मेडिकलन्यूजटुडे के मुताबिक, इसमें एंटीकैंसर, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी, फैट लोवरिंग और सेल्स को प्रोटेक्ट करने वाले गुण भी होते हैं, जो इसे हेल्दी शरीर के लिए काफी जरूरी बनाते हैं. सूखा अंजीर भी एक हेल्दी ड्राई फ्रूट होता है.
यही नहीं, अंजीर एंडोक्राइन, रेस्पिरेटरी, डायजेशन, प्रजनन और इम्यूनिटी की प्रक्रिया को भी मजबूत बनाने में भी उपयोगी है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, शोधों में पाया गया है कि अंजीर लिवर को प्रोटेक्ट करने और ग्लूकोज लेवल को कम करने में भी काफी असरदार होती है. इस तरह यह डायबिटीज कंट्रोल करने में भी काफी फायदेमंद हो सकती है
अंजीर में भरपूर मात्रा में फाइबर और प्रीबायोटिक तत्व पाए जाते हैं, जो गट को हेल्दी रखने का काम करते हैं, जिससे पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम कर पाता है. यह कब्ज की समस्या को भी दूर करने में सक्षम है और अल्सर जैसी समस्याओं से भी प्रोटेक्ट करने में मदद कर सकती है.
अंजीर खाने से हार्ट भी हेल्दी रहता है. दरअसल, इसके सेवन से ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या कंट्रोल में रहती है और यह गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाकर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करती है, जिससे हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है. यह एक पोटैशियम रिच फल है, जो सोडियम के बैलेंस को ठीक रखता है, जिससे हार्ट डिजीज का खतरा टल सकता है.
इसके अलावा, अंजीर रिप्रोडक्शन सिस्टम को भी हेल्दी रखने में मदद कर सकती है. यह महिलाओं में पीरियड पेन जैसी परेशानी का इलाज भी करती है. इसके अलावा, ये बोन्स को मजबूत बनाती है, स्किन पर होने वाली एलर्जी, ड्राइनेस आदि को दूर करती है. बालों को भी हेल्दी रखने का काम करती है.



