छत्तीसगढ़

5. दो इनामी नक्सलियों ने किया सरेण्डर, सुरक्षाबलों पर हमला और आगजनी घटनाओं में थे शामिल…

पखांजुर।   जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। जहां छत्तीसगढ़ के दो इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सुरक्षाबलों पर हमला और आगजनी जैसे मामले में शामिल 2 नक्सली ने सरेंडर कर दिया है। बताया जाता है कि इनके उपर 8 लाख रुपए का इनाम था। नक्सलियों ने गढ़चिरौली के एसपी के समक्ष सरेंडर किया है।

गढ़चिरोली पुलिस के अनुसार, दोनों नक्सलियों की पहचान अदामा जोगा मडावी 26 वर्ष एवं दुगे कारू वड्डे 35 वर्ष के रूप में हुई है। मडावी पर 6 लाख रुपये का इनाम था। उसे 2014 में पामेड एलजीएस द्वारा भर्ती किया गया था। जोन एक्शन टीम में जाने से पहले उसने 2023 में माओवादियों का साथ छोड़ने का फैसला किया है। वह 2016 की उस बड़ी मुठभेड़ में शामिल था, जिसमें सीआरपीएफ के 25 जवान मारे गए थे। 2020 की उस मुठभेड़ में भी शामिल था, जिसमें 17 पुलिसकर्मी मारे गए थे। 2018 से 2023 के बीच पांच हत्याओं में भी उसका हाथ रहा है।

Related Articles

Back to top button