छत्तीसगढ़

2. स्कूली बच्चों से भरी ऑटो पेड़ से टकराई, तीन की हालत नाजुक

जशपुर।   जिले के बागीचा थाना क्षेत्र के ग्राम नटकेला में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। स्कूल ले जा रहे बच्चों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे महुआ के पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में 10 स्कूली बच्चें घायल हो गए हैं। जिसमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।

बता दें कि ऑटो में 10 स्कूली बच्चे सवार थे। जिसमें से 6 गंभीर रुप से घायल हैं और तीन की हालत नाजुक बताई जा रही हैं। ड्राइवर को भी गंभीर चोंटे आई हैं। सभी बच्चे ऋषिकेश पब्लिक स्कूल के हैं। घायलों का उपचार बगीचा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा हैं। इसके बाद हालत में सुधार नहीं होने से तीनों बच्चों को अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button