छत्तीसगढ़

4. दुकान संचालक परिवार के साथ सो रहा था गहरी नींद में, चोरों ने नकदी सहित लाखों रूपए के जेवर में किया हाथ साफ

बिलासपुर।  जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तेंदुभाठा उमरिया दादर में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक दुकान संचालक के किराना दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की जानकारी दुकान संचालक को तड़के सुबह हुई जिसने इसकी शिकायत थाने में की है।

बता दें कि तेंदूभाठा ग्राम उमरिया दादर में शिवराम सिंह पैकरा 45 वर्ष के दुकान में बीती रात करीबन 2.30 बजे ताला तोड़कर दुकान में रखे गल्ले से 1 लाख 20 हजार रुपए और सोना-चांदी के जेवर को चोरों ने चोरी कर लिया है। शिवराम सिंह ने बताया कि वह रात को करीबन दस बजे खाना खाने के बाद परिवार सहित अपने कमरे में सोने चले गए, जब रात 3 बजे नींद खुलने पर उन्होंने देखा कि दुकान में रखा हुआ।

गल्ला गायब था और घर के बाहर का दरवाजा बाहर से बंद था, जिस पर शिवराम ने पड़ोस में रहने वाले को फोन करके बताया तो उसने दरवाजा खोला, जिसके बाद ही उन्होने देखा कि यह चोरी हुई है। घटना की सूचना उन्होंने सरपंच और कोटवार को दी जिसके बाद थाने में इसकी शिकायत की गई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button