छत्तीसगढ़
4. PCC चीफ बनने के बाद दीपक बैज ने सोनिया और राहुल गांधी से की मुलाकात, ट्वीट कर कही ये बात

रायपुर : पीसीसी चीफ बनने के बाद आज दीपक बैज ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की। बता दें कि दो दिन पहले कांग्रेस का अध्यक्ष बदला गया। मोहन मरकाम के स्थान पर दीपक बैज की प्रदेश की कमान दी गई। वही मोहन मरकाम को भूपेश कैबिनेट में शामिल किया गया है।
दीपक बैज ने केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात की। उसके बाद दीपक बैज ने कुमारी शैलेजा से भी मुलाकात की। और अपने ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए कहा कि मुझे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी देने के बाद मैं कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं।



