छत्तीसगढ़

1. ‘हवन के लिए लगेगा Apple का मोबाइल, TV भी फायनेंस करवाया’, मृत्यु का भय दिखाकर ऐंठे 40 लाख रुपए

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी की सिलसिला जारी है। खुद को तांत्रिक बताकर आरोपी ने 40 लाख रुपए ऐंठ लिया। इतना ही नहीं घर में विघ्न-बाधा, घोर संकट का भय दिखाकर पैसे मांगते रहा। परिवार में घोर अनिष्ट का भय दिखाकर तंत्र-मंत्र करने के नाम पर ठगते रहा। बाद में तांत्रिक ने 15 लाख रुपए की और  मांग की, जिस पर प्रार्थी ने पुरानी बस्ती थाने में रिपोर्ट लिखाई है। फिलहाल, फर्जी तांत्रिक को रायपर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा मामला पुरानी बस्ती थाने क्षेत्र का है। प्रार्थी लेखराम साहू ने थाने में रिपोर्ट लिखाया है। उसमें बताया कि नीमगांव, नासिक महाराष्ट्र के ब्रह्म दत्त इंगले नाम के व्यक्ति से पहचान 4 साल पहले रायपुर में हुई थी। उस पर आरोपी ने अपना परिचय तांत्रिक के रूप में बताया था। इसके बाद  घर पर छोटी मोटी समस्याओं को दूर करने के लिए तंत्र-मंत्र करने के नाम पर पैसा लेता रहा। परिजनों में बीमार पड़ने पर अस्पताल न जाकर उसे तंत्र-मंत्र से ठीक करने दावा करता था। परिजनों में बीमार पड़ने पर उसे तांत्रिक के पास इलाज के लिए लेकर जाते थे।

मृत्यु का भय देकर करता था ठगी
इसी तरह उसने अच्छा तांत्रिक होने का परिवार वालों भरोसा दिलाया। फिर धीरे-धीरे घर पर घोर संकट आने, कार एक्सीडेंट में मृत्यु, बच्चे के अकाल मृत्यु का भय दिखा कर बड़े-बड़े अनुष्ठान करने के लिए पैसे मांगता रहा। इतना ही नहीं ये तांत्रिक शातिर है। उसके बाद फिर अनुष्ठान में बाधा आ गई कहकर प्रार्थी को डराकर-डराकर पैसे मांगता रहा। प्रार्थी विघ्न-बाधा से बचने के लिए फर्जी तांत्रिक की चाल में फंसते गया।

‘हवन करने में लगेगा एप्पल फोन’
हद तो तब हो गई जब अनुष्ठान में एप्पल कंपनी का  मोबाइल लगेगा कहा। उसे हवन में जलाना पड़ेगा कहकर दो बार मंहगे मोबाइल लिए। इतना ही नहीं अपने स्वार्थ के लिए एक बार टीवी फाइनेंस करवाया। सोने चांदी के गहने मांगे। प्रार्थी संकट के डर से अपने एकाउंट से और अपने दोस्तों से, परिचितों के अकाउंट से उधारी लेकर आरोपी के अकाउंट पर पैसे भेजता रहा। इस तरह से पिछले चार सालों में आरोपी ने लगभग 40 लाख रुपए की उगाही कर ली।

हद होने पर लिखाई रिपोर्ट 
इस तरह की ठगी की आशंका होने पर प्रार्थी ने तांत्रिक से बात करना बंद कर दिया। इस दौरान तांत्रिक ने दिन में कॉल कर प्रार्थी को परेशान करता था। हद तो तब हो गई जब आरोपी ने पूरे परिवार का रोड़ एक्सीडेंट में अकाल मृत्यु का भय दिखाकर अनुष्ठान करने के लिए 15 लाख रुपये की मांग करने लगा। इस बात से परेशान होकर प्रार्थी ने आखिरकार ब्रह्म दत्त इंगले के खिलाफ अपराध क्रमांक 297/23, धारा420,508 रिपोर्ट दर्ज की।

आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
इसी दौरान आरोपी फर्जी तांत्रिक पैसे लेने और अन्य जजमानों से मिलने राजधानी रायपुर आया हुआ था। इसके बाद रायपुर पुलिस ने उसे फाफाडीह के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ पर आरोपी ने स्वीकार किया कि वह तंत्र-मंत्र के नाम पर प्रार्थी से रकम वसूला। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एप्पल कंपनी का मोबाइल जब्त किया है। आरोपी ने बताया है कि रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में उसके कई जजमान है। नीमगांव, नासिक, महाराष्ट्र निवासी आरोपी 30 साल ब्रम्ह दत्त इंगले को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button