छत्तीसगढ़

7. पोषक तत्वों का भंडार है हरे रंग की यह मिर्च, कई विटामिंस से भरपूर, 5 गजब के फायदे आपको कर देंगे हैरान

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह को पोषक तत्वों और विटामिंस की जरूरत होती है. इसके लिए तरह-तरह के फल और सब्जियों का सेवन किया जाता है. शिमला मिर्च पोषक से भरपूर ऐसा फूड्स है जिसका आप सलाद, सब्जी या फिर किसी फास्टफूफ में डालकर सेवन कर सकते हैं. हरी शिमला मिर्च के सेवन से शरीर को पोषण मिलता है. यह कई बीमारियों में फायदेमंद है. इसे डाइट में शामिल करने से सेहत दुरुस्त होती है. आइए आज हम आपको हरी शिमला मिर्च के स्वास्थ्य को होने वाले फायदे बताते हैं.

1.पाचन को मजबूत करें: हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक हरी शिमला मिर्च में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं. इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, पोटैशियम, कैलोरी, प्रोटीन, कार्ब्स फाइबर जैसे कई पोषक पाए जाते हैं. इसके नियमित सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है. पेट की सेहत के लिए यह बेहद फायदेमंद है. इसके सेवन से पाचन अच्छे से होता है.

2.हार्ट को रखे हेल्दी: शिमला मिर्च के सेवन से हार्ट हेल्दी होता है. दिल की सेहत के लिए यह बहुत लाभकारी है. इसके रोजाना सेवन से हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है. शिमला मिर्च को आप रोजाना सलाद के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं.

3.वजन कंट्रोल करे: शिमला मिर्च के सेवन से वजन कंट्रोल होता है. यह मोटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है. जो खाने को पचाने में मददगार है. जिससे पेट भी अच्छे से साफ होता है. रोजाना की डाइट में हरी शिमला मिर्च का सेवन कर आप वजन को कंट्रोल कर सकते हैं.

आंख के लिए फायदेमंद: शिमला मिर्च का सेवन आंख की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. इसमें विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाता है. इसके नियमति सेवन से रतौंधी जैसी समस्या से बचा जा सकता है.

इम्युनिटी स्ट्रांग करे: शिमला मिर्च के सेवन से इम्युनिटी स्ट्रांग होती है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है. जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. इसे रोजाना सलाद या सब्जी में खाने से रोगों से लड़ने की क्षमता में वृद्धि होती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button