छत्तीसगढ़

4. जेवर बनाने को दिया सोना, कारोबारी की हुई नियत खराब, लाखों की कीमत लेकर हुआ फरार

रायपुर :  जेवर बनाने की आड़ में लाखों रुपए का सोना लेकर दो कारीगर सराफा बाजार से फरार हो गए हैं। इसकी शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सराफा कारोबारी रविंद्रनाथ दोलाई दुकान के लिए सोने-चांदी के जेवर बनाने का काम कारीगर गणेश अधिकारी से करवाते थे। गणेश करीब एक माह से उनके लिए काम कर रहा था।  14 अप्रैल को सने 55 ग्राम सोना गहना बनाने के लिए गणेश का दिया था। गणेश ने जेवर बनाकर नहीं दिया और फरार हो गया। उसने मोबाइल भी बंद कर दिया।

इसी तरह कारोबारी रविंद्रनाथ ने अपने दूसरे कारीगर कमल महानती को भी जेवर बनाने के लिए 98.920 ग्राम सोना दिया था। उसने भी जेवर बनाकर नहीं दिया और सोना लेकर फरार हो गया। सोने के अलावा कमल ने 5 लाख 47 हजार रुपए भी लिया था। उसका मोबाइल भी बंद है। इसकी शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर, उनकी तलाश शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले भी कारीगर इसी तरह सोना लेकर फरार हो गए थे।

 

Related Articles

Back to top button