5. ज्वेलर्स दुकान में चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 4 नग सोने की चेन व लॉकेट बरामद

रायपुर। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार स्थित कंगन ज्वेलर्स में सोने की चेन व लॉकेट पार करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 4 नग सोने की चेन व एक लॉकेट जब्त किया है। जिसकी कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रूपए के आसपास बताई जा रही है।
बता दें कि पकड़े गए आरोपी का नाम कृष्ण आनंद पांडेय उर्फ बाबू 22 वर्ष मूलतः जशपुर का रहने वाला है। वर्तमान में वह रायगढ़ जिला के ग्राम बुनगा में रहता है। बताया जाता है कि आरोपी 29 जून को सदर बाजार स्थित कंगन ज्वेलर्स दुकान पहुंचा और सोने का चेन खरीदना है कहकर दिखाने को बोला। फिर आरोपी सोने की चेन में लॉकेट लगाकर पहनकर देखने लगा।
उसी दौरान दुकान संचालक और चेन दिखाने के लिए काउंटर के नीचे झुका तो आरोपी वहां से भाग निकला, साथ में काउंटर में रखे और चेन को भी ले लिया था। जिसके बाद पुलिस आरोपी की पतासाजी कर रही थी। इस दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी रायगढ़ में है। जिससे पुलिस की टीम वहां पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।



