छत्तीसगढ़

2. नव ब्याहता को घसीटकर पीटा, हास्टल वार्डन समेत चार के खिलाफ जुर्म दर्ज

बिलासपुर ।   बिलासा गर्ल्स कालेज हास्टल परिसर में रहने वाले युवक ने अपनी मां और बहन के साथ मिलकर बहू को सड़क पर घसीटकर पीटा। इस दौरान हास्टल के वार्डन ने बहू की पिटाई की। मारपीट से घायल महिला ने घटना की जानकारी अपने मायके वालों को देकर सिविल लाइन थाने में शिकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

इंदू चौक के पास स्थित बिलासा गर्ल्स कालेज परिसर में रहने वाली हिना साहू गृहणी हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि शनिवार की शाम सात बजे के करीब पारिवारिक बातों को लेकर पति दीपक साहू, हास्टल वार्डन ससुर रत्थुराम साहू, ननद ज्योति, सास शकुंतला ने मारपीट की।
पीड़ित ने बताया कि पति और उसके परिवार वालों ने पहले भी मारपीट की है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने मायके वालों को दी। इस पर वे शनिवार की शाम घरघोड़ा से बिलासपुर आए। यहां पर उन्होंने स्वयंसेवी संगठन की निकिता पमनानी, ललिता लहरे और अन्नू विश्वकर्मा से संपर्क कर अपनी बेटी की मदद करने कहा।
इस पर स्वयंसेवी संगठन की युवतियां भी वहां पहुंच गई थी। उनकी मदद से घायल महिला को उपचार के लिए ले जाया गया। महिला ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस मारपीट का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

 

बर्बरता की हद, चलने में असमर्थ बहन को गोद में उठाकर थाने पहुंचा भाई
मारपीट की जानकारी लगने पर हिना का भाई अपने मां और पिता को साथ लेकर घरघोड़ा से शहर पहुंचा। नारी शक्ति की टीम को लेकर वह अपनी बहन के घर गया। वहां पर हिना दर्द से कराहते हुए जमीन पर पड़ी थी। भाई और मां-पिता को देखकर वह दहाड़े मारकर रोने लगी। भाई अपनी बहन को लेकर जाने लगा तो हिना के पति और ससुराल वाले विरोध करने लगे। काफी झूमा-झटकी के बाद युवक अपनी बहन को गोद में उठाकर थाने पहुंचा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button