2. टमाटर के बाद अब अदरक-लहसुन ने दिखाए तेवर, आसमान छूने लगे दाम, जाने आपके इलाके में क्या आज सब्जियों के रेट

रायपुर : स्थानीय सब्जी मंडी में जहां एक ओर हरी सब्जियों का भाव स्थिर बना हुआ है।वही अदरक,लहसुन व टमाटर का भाव आसमान छूने लगा है। कारोबारियों के मुताबिक मंडी में अदरक,लहसुन व टमाटर की आवक कमजोर होने से भाव में वृद्घि बनी हुई है। लोगों की माने तो लहसुन का भाव अचानक बढ़ने से सब्जियों में लहसुन का तड़का कमजोर पड़ गया है। हर समय सस्ता रहने वाला टमाटर अब ₹100 से ₹120 प्रति किलो बिक रहा है। लोग मजबूरी में टमाटर खरीद रहे हैं। वही सब्जी व्यापारियों के मुताबिक अभी महंगाई और झेलनी पड़ेगी। साथ ही हरी मिर्च, शिमला मिर्च, करेला, अदरक, धनिया, के दाम भी बढ़े. लहसुन, फूलगोभी के भी रेट बढ़ गए हैं।
मंडियों में क्या है भाव
रायपुर के सब्जी मंडी में इसकी कीमत ₹70 से ₹80 किलो है और जब यह आम दुकानों तक पहुंचती है, उस वक्त इसकी कीमत ₹90 से लेकर ₹100 और आम नागरिक के किचन तक आने में इसी टमाटर की कीमत ₹100 से लेकर ₹120 किलो तक पहुंच जाती है.
किलो के मुकाबले पाव टमाटर खरीद रहे हैं लोग
रायपुर सहित प्रदेश भर में भी बीते चार-पांच दिनों में टमाटर के भाव में अचानक से उछाल आया है. जहां पहले टमाटर ₹20 से ₹25 किलो मिल रहे थे, वहीं पर अब टमाटर के भाव 80 से ₹100 किलो मिल रहे हैं. इसकी वजह से आम लोगों की जेब पर बड़ा झटका लगा है. जहां पहले लोग सब्जी एक या 2 किलो लिया करते थे वहीं अब एक पाव के हिसाब से सब्जी ले जा रहे हैं.
गरियाबंद की सब्ज़ी मंडी में जहां कुछ दिन पहले हर तरफ टमाटर नजर आता था, आज सन्नाटा पसरा है. 10 से 15 दिन पहले जो टमाटर 50 से ₹60 किलो था आज वह 100 से ₹120 किलो बिक रहा है. इस वक्त पूरे देश को सिर्फ आन्ध्रप्रदेश ही टमाटर सप्लाई कर रहा है. उपज कम और मांग ज्यादा होने के कारण टमाटर के रेट लगातार बढ़ रहे हैं और लगभग 1 महीने तक यह सिलसिला जारी रहेगा.
प्लेट से गायब है टमाटर
तंग बजट के साथ अपना परिवार चलाने वाले मध्यम और निम्न मध्यम वर्गीय परिवारों ने भोजन तैयार करने के लिए टमाटर की जगह इमली का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. होटलों ने भी टमाटर का उपयोग बंद कर दिया है और अधिकांश ने मेनू से टमाटर का सूप हटा दिया है.
अदरक व लहसुन भी पहुंच से दूर :बता दें कि बीते दिनों टमाटर की फसल इतनी अधिक हो गई थी कि मंडी में टमाटर के खरीददार तक नहीं थे. थोक में टमाटर ₹10!किलो तक बिक रहा था. बाजार में आम आदमी को 15 से ₹20 प्रति किलो में टमाटर की उपलब्धता थी. सब्जी की महंगाई टमाटर पर ही खत्म नहीं होती. टमाटर के अलावा लहसुन खुले बाजार में ₹130 किलो और अदरक ₹220 किलो तक बिक रहा है. जिस तरीके से टमाटर ने सीजन पर किसानों को धोखा दिया, कुछ ऐसा ही हाल पिछले साल लहसुन के साथ हुआ था. बीते पूरे साल में लहसुन 50 से ₹60 किलो ही बिकता रहा.वही अब लहसुंन के दाम 130 रुपये हो गये है, इस साल लहसुन के दाम आसमान छू रहे हैं. वही अब प्याज के दाम भी दिन-ब-दिन बढ़ना शुरू हो गए हैं. इस साल भी भी मौसम बारिश की वजह से प्याज की फसल जल्दी खराब हो रही है. इसलिए ऐसा लगता है कि प्याज भी आसमान छू लेगी.



