छत्तीसगढ़

6. भाटापारा की समस्याओं को लेकर भाजपा ने नगर पालिका का किया घेराव, पुलिस से हुई कहासुनी

भाटापारा में फैली गंदगी, खराब व्यवस्था और पानी की समस्या को लेकर भाजपा युवा मोर्चा और अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने फौव्हारा चैक से रैली निकाली और खाली मटकी लेकर नगर पालिका पहुंचे गए। नगर पालिका सीएमओ के ऑफिस के दरवाजे में मटकी फोड़कर विरोध जताते और नारेबाजी करते नगर पालिका का घेराव कर जमीन पर धरने पर बैठ गए।

नगर पालिका सीएमओ के ऑफिस में घुसने से रोके जाने पर भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच बहस के साथ कहासुनी हो गई। जिससें नराज भाजपा कार्यकर्ता पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। बता दें कि यह पूरी घटना भाटापारा एसडीएम नरेन्द्र बंजारा को लगी तो एसडीएम भी नगर पालिका पहुंचे और धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाया था। समस्याओं का जल्द निपटारे के संकेत दिए हैं।

आपको बता दें कि कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि भाटापारा नगर पालिका की स्थिति बीते चार साल से खराब है। लेकिन विपक्ष की भूमिका निभा रही भाजपा को चुनाव के पास आने पर आम लोगों की समस्या नजर आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button