छत्तीसगढ़

4. नीलगिरी बल्ली से छिलका निकाल रही थी युवती, मशीन में साड़ी फंसने से हुई मौत

कोंडागांव।  जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के बोरगांव में नीलगिरी बल्ली से छिलका निकालने का काम किया जा रहा था। इस दौरान मशीन में युवती की साड़ी फंसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मशीन को जब्त कर लिया है।

बता दें कि मृतिका संजुका नेताम 19 वर्ष ग्राम बोरगांव की रहने वाली थी। बताया जाता है कि मृतिका गांव में ही रहने वाले नरोत्तम मंडल के खेत में नीलगिरी बल्ली से छिलका निकालने वाली मशीन में काम कर रही थी। तभी अचानक ट्रैक्टर और नीलगिरी छिलका निकालने वाली मशीन के बीच में लगे साफ्ट में युवती की साड़ी फंस गई, जिसके चलते युवती के गले, दोनों पैर, और सीने में गंभीर चोट आई और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मशीन को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button