छत्तीसगढ़

7. ये 5 फ्रूट शरीर को देते हैं बीमारियों से लड़ने की ताकत, इम्यूनिटी होती है बूस्ट, संतरे से ज्यादा है विटामिन सी

हमारे शरीर की रक्षा के लिए विटामिन सी बहुत जरूरी है. विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है. विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा दिल से संबंधित बीमारियों, पेरेंटल हेल्थ प्रोब्लम और स्किन से संबंधित समस्याओं को दूर रखती है. विटामिन सी ओवरऑल हेल्थ को बूस्ट करता है. विटामिन सी घाव को जल्दी भरने में बहुत काम आता है. इसके साथ ही कार्टिलेज, बोन और दांतों में टूट-फूट की मरम्मत करता है. हालांकि आमतौर पर यह समझा जाता है कि संतरे में ही सबसे ज्यादा विटामिन सी होता है. लेकिन यहां हम आपको कई ऐसे फ्रूट के बारे में बताएंगे जिनमें संतरे से ज्यादा विटामिन सी होता है और यह साइट्रस फ्रूट नहीं है.

अमरूद- अमरूद भारत के हर कोने में पाया जाने वाला फ्रूट है. अमरूद में भी संतरे से ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है. 100 ग्राम अमरूद में 228 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है.

अन्नानास- अन्नानास बेहद स्वादिष्ट फ्रूट है. यह जितना ही स्वादिष्ट होता है उतना ही इसमें विटामिन सी भरा होता है. 100 ग्राम पाइनएप्पल में 48 मिलीग्राम विटामिन सी होता है. इसमें बीमारियों से लड़ने के लिए कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं

आम- फलों में आम को राजा कहा जाता है. फिलहाल आम हर जगह भरा पड़ा है. आम में भी पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है.100 ग्राम आम में 36 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है. आम में फाइबर की भी पर्याप्त मात्रा होती है.

कीवी- कीवी को चाइनीज गूजबेरी भी कहा जाता है. कीवी बेहद स्वादिष्ट फ्रूट है जो थोड़ा खट्टा होता है. इसमें 93 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है. कीवी से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है और यह कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button