छत्तीसगढ़

8. ट्रेन में हेड कांस्टेबल को आया हार्टअटैक, अस्पताल ले जाते रास्तें में तोड़ा दम, रायपुर पीएचक्यू में था तैनात

रायपुर।   जिले में पीएचक्यू के पद में पदस्थ एक हेड कांस्टेबल की ट्रेन में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल अपनी पत्नी व बेटी के साथ बेतवा ट्रेन में सवार होकर रायपुर लौट रहा था, तभी उसके हार्ट अटैक आया। उसे तत्काल अस्पताल ले गए जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।

बता दें कि अनिरुद्ध कुमार दीक्षित 56 वर्ष बोरिया रोड दामोदर उद्योग क्षेत्र के पीछे रायपुर के रहने वाला था। वे रायपुर के पीएचक्यू में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। बताया जाता है कि बेतवा ट्रेन से कानपुर से रायपुर वापस लौट रहा था। तभी सुबह करीब 8 बजे ट्रेन में शौच के लिए गया, लेकिन कुछ देर तक नहीं लौटा।

ऐसे में उनकी पत्नी अन्नपूर्णा दीक्षित शौचालय के पास गई तो देखा कि वह गिरे पड़े हैं। यह देखते ही अफरातफरी मच गई। अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उसको अनूपपुर में ड्यूटी कर रहे आरपीएफ कर्मियों ने नीचे उतारा। इसके बाद तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। अनूपपुर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button