छत्तीसगढ़

3. शराब घोटाले मामले में कार्रवाई पर सीएम बघेल बोले- झूठा केस बनाकर मेरा नाम जोड़ने की कोशिश कर रही ईडी

रायपुर।  छत्‍तीसगढ़ में शराब घोटाले मामले में मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर ईडी को निशाने पर लिया है। सीएम बघेल ने एक बयान में कहा, ईडी झूठा केस बनाकर काम कर रही है। मेरा नाम जोड़ने की कोशिश की जा रही है। भाजपा टिक नहीं पा रही है तो ईडी के जरिए षड्यंत्र कर रही है। ईडी और डिस्टलरों के बीच सांठ-गांठ हो चुकी है, क्योंकि बिना एक्साइज ड्यूटी दिए शराब बेचने के बाद भी डिस्टलरों पर कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए। एसीबी इस मामले में जांच करेगी। हम विधि विशेषजों से चर्चा कर रहे हैं। ईडी अपने क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर काम कर रही है।

अनवर बोले- सीएम बघेल का नाम लेने का दबाव

बतादें कि शराब घोटाले के आरोपित अनवर ढेबर ने कोर्ट में ईडी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। अनवर के वकील राहुल त्यागी ने मीडिया को बताया कि कोर्ट में न्यायाधीश के सामने अनवर ने कहा कि ईडी लगातार प्रताड़ित कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके परिवार का नाम लेने का दबाव बना रही है। पूछताछ के दौरान जानवर से ज्यादा खराब व्यवहार किया जा रहा है। कोर्ट ने अनवर के वकीलों को रोजाना 15 मिनट मुलाकात करने की अनुमति दी है। गौरतलब है कि ईडी ने अनवर ढेबर को शनिवार को गिरफ्तार किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button