छत्तीसगढ़

6. छत्तीसगढ़ी एल्बम सोन के नथनी को मिले 50 million , 150 दिनों में छुआ आंकड़ा

रायपुर.  इन दिनों छत्तीसगढ़ी एल्बम ‘सोन के नथनी’( son ke nathani) काफी पसंद किया जा रहा है। 150 दिन में ही इसे 5 करोड़ (50 million) से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। गाने की प्रसिद्धि को देखते हुए मेकर्स ने गढ़कलेवा में एक सम्मान कार्यक्रम रखा जिसमें एल्बम से जुड़े सभी लोगों को सम्मानित किया गया।

संभवत: पहली बार किसी एल्बम (son ke nathani) के हिट होने पर सेलिब्रेशन किया गया है। यह एल्बम पिछले साल दिसंबर में क्रिएटिव विजन यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ। लगभग 52 मिलियन से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। बतौर अतिथि पद्मश्री मदन चौहान और फिल्मकार सतीश जैन ने शिरकत की।

अतिथियों ने सभी कलाकारों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। चौहान ने कहा कि कम समय में किसी गाने को इतनी प्रसिद्धि मिलना छत्तीसगढ़ी संगीत के लिए अच्छे संकेत हैं। जैन ने कहा, जब कोई काम दिल से किया जाए तो उसके ऐसे ही नतीजे आते हैं। केक कटिंग सेलिब्रेशन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

प्रोड्यूसर दिग्विजय वर्मा ने बताया, मैंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से बीसीए किया। इसके बाद दो साल तक हैदराबाद में टू डी, थ्री डी कैरेक्टर एनिमेशन की पढ़ाई की। एक प्रोजेक्ट में लिए रायपुर लौटा तो दोबारा हैदराबाद नहीं गया। केटीयू से इलेक्ट्रानिक मीडिया में एमएससी किया। मीडिया स्टडीज में एमफिल के बाद संगीत की दुनिया में कदम रखा। अब तक मैं लगभग 400 एल्बम बना चुका हूं। मैंने छत्तीसगढ़ की पहली एनिमेशन शॉर्ट फिल्म भी बनाई।

इनका हुआ सम्मान

गीतकार डायरेक्टर चंदन दीप, संगीतकार मनोज यादव, सिंगर डिमान सेन और कंचन जोशी, अभिनेता जीत्तू दुलरवा, अभिनेत्री शालिनी विश्वकर्मा, कैमरा एडिटर टामेश्वर देव कलाकार होमेश साहू, रिदम अरेंजर विनय ठाकुर, बांसुरी शहनाई वादक सतीश सिन्हा, मेकअप चोवा राम साहू, कलाकार हर्षिता चंद्राकर, जया , रामदेव साहू, गुरु निहाल , गीतकार दास मनोहर और चम्पेश्वरगिरी गोस्वामी।

 

Related Articles

Back to top button