छत्तीसगढ़

2. नगर सैनिक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

धमतरी।   जिले के रूद्री थाना क्षेत्र सिंचाई कालोनी में एक नगर सैनिक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

बता दें कि मृतक वासुदेव सिन्हा नगर सैनिक के पद पर कलेक्टर दफ्तर में पदस्थ था और सिंचाई कालोनी में रहता था। बताया जाता है कि वासुदेव ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि आत्महत्या करने का कारण ज्ञात नहीं हो पाया है। बहरहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button