छत्तीसगढ़

5. दिल्ली में नीति आयोग की बैठक: CM भूपेश हुए शामिल, आज हो सकती है PM मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर होगी बात

नई दिल्ली में आज शनिवार को हो रही नीति आयोग की बैठक में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल शिरकत कर रहे हैं। बैठक के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से सीएम की मुलाकात हो सकती है। इससे पहले शुक्रवार की शाम को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से सीएम की मुलाकात हुई थी, जिसमें राज्य के कई मुद्दों को लेकर दोनों के बीच गहन चर्चा हुई थी।

नई दिल्ली में आज दिनभर होने वाली इस बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बुलाया गया है। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बैठक चलेगी। बैठक में सीएम भूपेश बघेल 5वें नंबर पर संबोधन देंगे। बैठक में प्रभारी मुख्य सचिव सुब्रत साहू, वित्त सचिव अंकित आनंद भी मौजूद हैं। बैठक में छत्तीसगढ़ की वार्षिक उपलब्धियां, फ्यूचर प्लानिंग पर बात होगी। इसके अलावा केन्द्र में लंबित योजनाओं की मंजूरी के लिए भी चर्चा होगी।

बैठक से पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश के कई मुद्दे हैं, जिन पर आज बात होगी। बैठक में जीएसटी क्षतिपूर्ति का मुद्दा, केन्द्र सरकार से जो राशि लेनी है उस पर चर्चा होगी। अक्टूबर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए बिगुल बज सकता है। इसके मद्देनजर ये मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है। हालांकि सीएम और पीएम के बीच कित मुद्दों पर बात होगी ये कहा नहीं जा सकता लेकिन सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि सता के समीकरण और ED की कार्रवाई पर बातचीत हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button