छत्तीसगढ़

6. तेज रफ्तार दो बाइक आमने-सामने भिड़ी, तीन की गई जान, क्षेत्र में छाया मातम

धमतरी।   जिले के नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम घोटगांव के गौठान के पास आज सुबह दो बाइक में आमने- सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इस घटना से क्षेत्र में मातम छा गया है।

बता दें कि ग्राम सेमरा निवासी भीषम नेताम और रेखराज मरकाम बाइक में सवार होकर किसी काम से धमतरी जा रहे रहे थे। वहीं मुकुंदपुर निवासी कौशल सोनवानी बाइक में सवार होकर विपरीत दिशा से आ रहे थे। इस दौरान धमतरी-सिहावा मार्ग पर घोटगांव गोठान के पास दोनों बाइक में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

युवक को ग्रामीणों व राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल नगरी ला रहे थे कि रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। सड़क दुर्घटना में एक साथ तीन लोगों की मौत से पूरे इलाके में मातम छा गया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। तीनों शवों को एंबुलेंस के माध्यम से नगरी सिविल अस्पताल लाया गया है। वहीं नगरी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button