छत्तीसगढ़

4. गरमा गरम समोसे, बड़ा खाने के शौकीन हैं तो एक बार जरूर आएं रायपुर के इस नाश्‍ता सेंटर

रायपुर।   अगर आप गरमा गरम समोसे, बड़ा खाने के शौकीन हैं तो ज्यादा भटकने की आवश्यकता नहीं है। रायपुर के सिविल लाइन स्थित जय राम नाश्ता सेंटर में आपको आपक मनपसंद समोसा, बड़ा व नाश्ते की अन्य चीजें मिलेंगी। यहां चाहे सुबह का समय हो या दोपहर, शाम का वक्त, हर समय आपको लोगों की भीड़ दिखाई दे जाएगी। युवाओं से लेकर आफिसर तक यहां के नाश्ता काफी पसंद करते है।

इसका अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि नाश्ता सेंटर में जैसे ही नाश्ता निकलता है, कुछ समय बाद ही खत्म हो जाता है और नाश्ते की नई खेप निकलनी शुरू हो जाती है। इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों के साथ ही दूरदराज के लोग भी यहां का नाश्ता काफी पसंद करते है।

जय राम नाश्ता सेंटर के संचालक गोलू तांडी ने बताया कि यहां समोसा, बड़ा, कचाैड़ी के साथ ही पोहा भी मिलता है और लोग इसे काफी पसंद करते हैं। सिविल लाइन क्षेत्र के लोगों के साथ ही आसपास के लोग भी यहां नाश्ता करने आते हैं। गोलू तांडी का कहना है कि वे संस्थान में क्वालिटी के साथ ही साफ-सफाई पर विशेष जोर देते है, इसके चलते लोगों की पहली पसंद बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button