छत्तीसगढ़

2. दो ट्रक आपस में भिड़ी, तीन की गई जान, गैस कटर से काटकर निकाला जा सका शव

जांजगीर-चांपा।    जिले के चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम हथनेवरा के पास शनिवार सुबह दो ट्रक आपस में भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि पुलिस ने एक वाहन में फंसे चालक के शव को करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गैस कटर से काटकर बाहर निकाला।

बता दें कि चांपा की ओर से एक ट्रक बम्हनीडीह की ओर जा रहा था। जबकि दूसरा ट्रक सामने से आ रहा था। तभी हथनेवरा गांव के पास दोनों वाहन तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित हो गए और आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि दोनों ट्रक एक-दूसरे में घुस गए। इसके कारण एक ट्रक के चालक शिवरीनारायण के बिलारी निवासी राहुल साहू 19 वर्ष की मौत हो गई और उसके हेल्पर जैजैपुर के सेंदरी निवासी त्रिलोचन केवट 22 वर्ष घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं दूसरे ट्रक के हेल्पर झारखंड के कजरा निवासी फारुक अंसारी 27 वर्ष और चालक ने भी दम तोड़ दिया। अभी तक चालक का नाम और पता सामने नहीं आ सका है। हादसे की सूचना मिलने पर एसपी विजय अग्रवाल, चांपा एसडीओपी यदुमणि सिदार और टीआई मनीष सिदार मौके पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि एक ट्रक का चालक अंदर ही फंसा था। पुलिस ने गैस कटर की मदद से केबिन काटकर उसे जब तक बाहर निकाला, वह दम तोड़ चुका था। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मरच्युरी में रखवाया गया है।

Related Articles

Back to top button