छत्तीसगढ़

3. पार्टी कर देर रात सोया था ई रिक्शा कारोबारी का परिवार, घर से 6 तौला सोना समेत 3 लाख रुपए नगदी चोरी

रायपुर।   राजधानी के गुढियारी थाना इलाके में स्थित डागा भवन में लाखों की चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शातिर चोर ई रिक्शा कारोबारी प्रांजल डागा के घर कमरे में रखी अलमारी तोड़कर जेवर समेत नगदी लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि अलमारी 6 तौला सोना समेत 3 लाख रुपए नगदी रखे हुए थे, जिसके चोर चोरी कर ले गए। बता दें देर रात तक घर में पत्नी की जन्मदिन पार्टी मनाने के बाद आधी रात को परिवार सोया था। इसके अलावा दो माले के भवन में बिना घर की खिड़की, दरवाजा तोड़े सीधे कमरे से अलमारी को तोड़कर जेवर नगदी चोरी हुए हैं। फिलहाल यह मामला संदिग्ध बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मामले को दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Back to top button