छत्तीसगढ़

8. सर्दियों में हो रही पाचन की परेशानी तो नाशपाती का करें सेवन, इन बीमारियों से भी मिलेगी राहत

सर्दियों में शरीर की इम्यूनिटी बेहद कमजोर हो जाती है और ऐसे में खानपान को लेकर बेहद सावधानी रखने की सलाह दी जाती है। ठंड के मौसम में शरीर को संक्रमण से बचाने के लिए नाशपाती का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है। नाशपाती से होने वाले फायदे के बारे विस्तार से जानकारी दे रही है डायटिशियन मीना कोरी।

आंत के फायदेमंद

नाशपाती घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते हैं। यह फाइबर का अच्छा स्रोत होता है और यह पाचन से जुड़ी दिक्कतों को कम करने में मददगार होता है। सर्दियों में शरीर का मेटाबॉलिज्म कम हो जाता है। ऐसे में फाइबर से भरपूर नाशपाती का सेवन करना फायदेमंद होता है।

कम होता है टाइप-2 मधुमेह का खतरा

 

नाशपाती में एंथोसायनिन होता है, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। सर्दियों में फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है। ऐसे में रोज नाशपाती का सेवन करना डायबिटीज के रोगियों के लिए गुणकारी होता है।

वजन कम करने में मददगार

 

नाशपाती में कैलोरी कम और फाइबर और पानी अधिक होता है। इसके सेवन से पेट भरा हुआ महसूस होता है। इस फल के सेवन से शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा मिलती है। फैट लॉस में भी लाभकारी होता है।

दिल के लिए फायदेमंद

 

नाशपाती में कई लाभकारी फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार करते हैं। नाशपाती जैसे फलों के सेवन से लिपिड प्रोफाइल में सुधार होता है। नाशपाती के सेवन से बॉडी मास इंडेक्स कम होता है। हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

कैंसर से बचाव

एंथोसायनिन और सिनामिक एसिड जैसे यौगिक नाशपाती के औषधीय गुण बढ़ा देते हैं। इन महत्वपूर्ण यौगिकों के कारण कैंसर का खतरा कम होता है। डायटिशियन मीना कोरी के मुताबिक, रोज सिर्फ 1 नाशपाती का भी सेवन करते हैं तो सेहत को कई फायदे हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button