छत्तीसगढ़

5. छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लू जैसे हालात, यहां पारा 45 के पार, जानिए कब तक मिलेगी राहत

रायपुर.   प्रदेश में दिन का पारा 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। सोमवार को भी बिलासपुर संभाग के जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है। ऐसे में अभी भी प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। दिन में लू के थपेड़े लगने लगे हैं, धूप झुलसा रही है। आने वाले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता। सोमवार को जांजगीर का पारा 46 (45.4) डिग्री के करीब पहुंच गया। यह प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं राजधानी की रात सबसे गर्म रही। यहां 27.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वर्तमान में प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाला कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है।

मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। सूर्य की किरणें भी सीधे धरती पर पड़ रही हैं। इसके अतिरिक्त हवाओं का रुख भी उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। इससे प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को परेशान करने लगे हैं। साथ ही अभी भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार भी नहीं हैं।
लगी रही बादलों की आवाजाही 

मौसम विज्ञानी के मुताबिक दोपहर के बाद छिटपुट बादल आने के कारण अभी दो-तीन दिन तक लू से राहत मिल रही है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू कश्मीर पर ट्रफ के रूप में बना हुआ है। हरियाणा पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। हालांकि इन दोनों मौसम प्रणालियों का प्रदेश के मौसम पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button