छत्तीसगढ़

3. युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर उतारा मौत घाट, फरार

रायगढ़।    जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़गहन में चाकू से एक युवक की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। हत्या का आरोपी युवक और मृतक दोनों दोस्त थे और एक ही गांव के रहने वाले हैं। घटना के बाद आरोपी फरार है। वहीं सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

बता दें कि ग्राम गढ़उमरिया के 27 वर्षीय परमेश्वर साव की बीती रात हत्या हो गई। बताया जाता है कि आरोपी सीनू साव ने गुड़गहन गांव में परमेश्वर साव की पेट में चाकू से गहरा वार किया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ सोमवार की शाम गुड़गहन गया था, उस दौरान परमेश्वर साव भी उसके साथ था।

गांव के लोगों का कहना है कि किस कारण से हत्या किया गया है इसका पता नहीं चल पाया है। जूटमिल पुलिस ने इस मामले में आरोपी सीनू साव के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि सीनू साव के द्वारा चाकू मारकर परमेश्वर साव की हत्या करने की बात सामने आई है। हत्या का कारण पता नहीं चल पाया है, मामले की विवेचना की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button