छत्तीसगढ़
5. कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक, व्यापारी सदमे में

कवर्धा। जिले में आग का कहर देखने को मिला है। एक कपड़ा दुकान में आग लगने से लाखों रूपए का नुकसान हुआ है। दुकान में सामान और कैश जलकर राख हो गए हैं। जिससे व्यापारी को भारी भरकम हानि हुआ है।
बता दें कि अज्ञात कारण के चलते कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान में रखे कपड़े और 50 हजार नगद जलकर राख हो गया। इस नुकसान से व्यापारी का बुरा हाल है। व्यापारी दो दिन पहले लाखों रुपये का कपड़ा खरीदी कर दुकान में रखा था। मामले की जांच में पांडातराई पुलिस जुट गई है। वहीं लाखों रूपये का नुकसान होने की आशंका है।



