छत्तीसगढ़

1. CG में सोना ही सोनाः बस में मिला संदिग्ध बैग, निकला 15 करोड़ का GOLD, देखकर पुलिस के भी उड़े होश, जानिए कहां से आया था इतना

रायपुर.   रायपुर से दुर्ग जा रही बस में दुर्ग पुलिस ने 21 किलो सोना जब्त किया है. जब्त सोने की कीमत लगभग 15 करोड़ रुपए आंकी जा रही है. सोने को गांजे की तरह पैक करके एक बैग में भरा गया था. जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जब्त कर लिया था.

मामले की जानकारी देते हुए दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि, 13 मई को दोपहर 3 बजे नवीन ट्रेवल्स के कंडक्टर ने दुर्ग कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि, बस में गांजा सप्लाई किया जा रहा है. एक काले रंग के बैग में कई बंडल में पैकेट बनाकर उसे रखा गया है. जिसके बाद पुलिस दुर्ग बस स्टैंड पहुंची.

वहीं पुलिस ने बस में रखे बैग को जब चेक किया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. उस बैग में लगभग 15 करोड़ रुपए कीमत का 21 किलो सोना रखा हुआ था. पुलिस ने तुरंत पूरे सोने को जब्त किया और थाने ले आई. इसके बाद सरफा एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश सांखला थाने पहुंचे. उनके साथ रायपुर के सन एन सन ज्वेलर्स और गोल्छा ब्रदर्स के संचालक भी वहां पहुंचे. उन्होंने पूरे सोने का बिल दिखाया और बताया कि, ये सोना मुंबई और जयपुर जा रहा था. इसके बाद पुलिस ने सोना उनके हवाले कर दिया.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button