छत्तीसगढ़

आदित्य उपाध्याय के नेतृत्व में 23 मई को सरपंच संघ करेगा दिल्ली तक जनता जन अधिकार यात्रा

23 को रायपुर से राष्ट्रीय अध्यक्ष दिखायेंगे हरी झंडी ,जुटेंगे पूरे प्रदेश के पंच - सरपंच

रायपुर। छ.ग. के प्रदेश सरपंच संघ के तत्वधान में गांव ,गरीब ,किसान ,मजदुर ,निराश्रित, लोगों की जन समस्या को लेकर एक जन आंदोलन के रूप में छ.ग.के सभी सरपंच जनता जन अधिकार रैली 23 मई को रायपुर के गाँधी मैदान से निकालेगी जो दिल्ली के जंतर-मंतर तक जाएगी। जहाँ पर पूरे भारत के पंचायतों से सरपंच जुटेंगे और जनता जन अधिकार के लिए हुंकार भरेंगे।

जनता जन अधिकार का मुख्य उद्देश्य छ.ग. के साथ पूरे भारत के आम जनता की निराश्रित पेंशन,विधवा पेंशन, के रूप में मिलने वाली राशि को सम्मान जनक रूप से बढ़ाने की मांग के साथ ही 13 सूत्रीय प्रमुख मांग को लेकर राष्ट्पति एवं प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौपना है।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य उपाध्याय ने सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों से आव्हान किया है की अपने लेटर हेड में समर्थन पत्र लिख कर लायेगें सभी का पत्र 13 सूत्रीय मांग पत्र के साथ राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को सौपा जायेगा। साथ ही अपने समस्त पंचो को लेकर 23 मई को गाँधी मैदान रायपुर पहुंचे।

7 राज्यों से होकर 1600 किमी की यात्रा होगी !

प्रदेश के सरपंच 23 मई को रायपुर से बिलासपुर,कवर्धा,राजनांदगाव,गोंदिया,जबलपुर,सागर,ललितपुर दतिया,झांसी,ग्वालियर,आगरा, धौलपुर,मथुरा,पलवल से दिल्ली 1600 किमी की यात्रा पूरी होगी।

Related Articles

Back to top button