छत्तीसगढ़

4. बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, क्षेत्र में मची हड़कंप, लाखों का हुआ नुकसान

जशपुर।    जिले के पत्थलगांव शहर में बुधवार दोपहर एक बिस्किट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि दो घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। खास बात यह है कि पत्थलगांव में दमकल की लचर व्यवस्था के चलते अम्बिकापुर और जशपुर से भी दमकल वाहन मंगाई गई है।

बता दें कि आग की लपटें लगातार बढ़ने से आसपास के घरों में भी आग फैलने का खतरा बढ़ गया है। मौके पर पुलिस प्रशासन और स्थानीय नागरिक मौजूद हैं और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस आगजनी में फैक्ट्री मालिक को लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button