छत्तीसगढ़

4. बीएसपी प्लांट के असिस्टेंट मैनेजर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद, पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग।  जिले के भिलाई स्थित बीएसपी प्लांट के असिस्टेंट मैनेजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर उतई पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। कहा जा रहा है नोट में बीएसपी प्रबंधन द्वारा काम को लेकर दबाव डालने की बात सामने आ रही है।

बता दें कि ग्राम सेलूद निवासी कृष्णकांत वर्मा ने अपने घर में फांसी लगा ली है। कृष्णकांत बीएसपी के टाइन सर्विसेस डिपार्टमेंट में कार्यरत थे। बीएसपी में नौकरी करने के चलते वो रिसाली में रहता था। सोमवार वह काम पर नहीं आया और वहां से अपने मूल गांव सेलूद आ गया था। घरवालों ने आज सुबह फंदा पर लटका हुआ उसका शव देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर शव उतारकर पीएम के लिए भेजा गया। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

 

Related Articles

Back to top button