छत्तीसगढ़

5. छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, वारदात को अंजाम देने से पहले बनाया था वीडियो

दुर्ग।   जिले के नेवई थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में रहने वाला छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि छात्र नीट परीक्षा की तैयारी में जुटा था। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस घटना के बाद मृतक के परिवार सदमे में है।

बता दें कि मृतक प्रभात निषाद मूलतः बेरला का रहने वाला था। वहीं उसके पिता शिक्षक है। वह पिछले एक साल से नेवई इलाके में किराये के मकान में रहकर नीट एक्जाम की तैयारी कर रहा था। हैरानी की बात ये हैं की प्रभात ने ख़ुदकुशी से पहले एक वीडियो भी बनाया जिसे अपने परिजनों को भेजा था। वीडियों में प्रभात ने स्वीकारा हैं की वह नीट परीक्षा के लिए तैयार नहीं हैं।

जानकारी के मुताबिक़ प्रभात दो बार इस परीक्षा में असफल रह चुका था। आशंका जताई जा रही हैं की वह अपनी नाकामी से निराश था। वहीं पिता कमलेश निषाद का कहना हैं कि उनका बेटा प्रभात ख़ुदकुशी नहीं कर सकता। वह काफी होनहार था और इसीलिए वह एक साल से भिलाई में नीट की कोशिश भी कर रहा था। बहरहाल पुलिस ने नेवई के उसके कमरे को सील करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

 

Related Articles

Back to top button