2. शादी की खुशियां मातम में बदली, करंट लगने से पिता की गई जान

कांकेर। जिले के चारामा थाना क्षेत्र में ग्राम टहंकापार में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई। जब बेटी की डोली उठने से पहले ही पिता की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि पिता ने पंखा चालू करते समय स्विच को हाथ लगाया, तभी करंट लगने से उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद से घर में मातम पसर गया।
बता दें कि मृतक सोनू राम पटेल की बेटी की विवाह कार्यक्रम चल रहा था। मृतक सोनू राम कार्य करने के बाद आराम करने के लिए पंखा चालू करने स्विच दबाया था। जिससे मृतक के शरीर में करंट फैल गया। करंट लगने के बाद मृतक ने बचाने के लिए आवाज लगाई। आस-पास मौजूद लोग मृतक की आवाज सुनकर उसके पास पहुंचे। परिजनों द्वारा बचाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन काफी देर तक करंट से चिपके रहने कारण सोनू राम की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



