छत्तीसगढ़

3. मुखबिरी के शक में दिव्यांग की हत्या: लकड़ी लेने जंगल गया था युवक, तभी नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत

बीजापुर: जिले में माओवादियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले माओवादियों ने ग्रामीण का अपहरण किया था। जिसपर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया और फिर धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया है। वारदात के वाद शव को थाने के नजदीक लाकर फेंक दिया। जिस युवक को नक्सलियों ने मारा है वह दिव्यांग है। मामला जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक अवलम हड़मा जिले के तर्रेम के तुर्रेपारा का रहने वाला था। जिसकी एक आंख खराब थी। सोमवार की शाम गांव के अन्य ग्रामीणों के साथ जंगल गया हुआ था। जंगल से जलाऊ लकड़ी इकट्ठा कर रहा था। इसी बीच ग्रामीण वेशभूषा में कुछ माओवादी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने युवक का अपहरण कर अपने साथ जंगल की तरफ लेकर चले गए। वहां मौजूद अन्य ग्रामीणों को वापस गांव जाने दिया।

जिसके बाद नक्सली युवक को घने जंगल की तरफ लेकर चले गए जहां उस पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया और धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। इसके बाद देर रात शव को टाइम थाना से करीब 1 किलोमीटर दूर लाकर फेंक दिया सुबह इलाके के ग्रामीणों ने देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि अपहरण के दौरान जिन अन्य ग्रामीणों को नक्सलियों ने जाने दिया था उन ग्रामीणों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button