छत्तीसगढ़

7. दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चोरी करने वाला शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, ऐसे देता था वारदात को अंजाम

बालोद।  जिले के दल्लीराजहरा पुलिस के टीम ने मुखबिर की सूचना पर चारपहिया एवं दोपहिया वाहन चोरी करने वाला शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के पास से 5 दोपहिया एवं एक स्कार्पियो वाहन जब्त किया है। जिसकी कीमत 3 लाख रुपए बताई जा रही है।

बता दें कि पकड़े गए आरोपी का नाम गब्बुद्दीन अली 38 वर्ष निवासी भानुप्रतापपुर है। बताया जाता है कि आरोपी ने बाबा वर्क्स शॉप राजहरा दुकान के सामने से एक स्कॉर्पियो वाहन चोरी किया था। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 5 दोपहिया वाहन भी चोरी किया है। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

 

Related Articles

Back to top button