5. सुबह उठकर खाएं किचन में रखी 2 चीजें, शरीर में जमा कोलेस्ट्रॉल झट से होगा बाहर, पेट भी हो जाएगा चकाचक

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या इन दिनों तेजी से बढ़ रही है. हर उम्र के लोग कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से परेशान हैं. गलत लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खान-पान की वजह से कोलेस्ट्रॉल की परेशानी हो जाती है. आज के दौर में लोग घंटों स्क्रीन के सामने बैठे रहते हैं, जिससे फिजिकल एक्टिविटी नहीं हो पाती. यह कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की सबसे बड़ी वजहों में से एक है. कोलेस्ट्रॉल अगर हद से ज्यादा बढ़ जाए, तो हार्ट अटैक समेत कई हार्ट डिजीज की वजह बन सकता है. कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए बेहतर लाइफस्टाइल और संतुलित खानपान के अलावा कुछ घरेलू नुस्खे अपनाए जा सकते हैं. आयुर्वेदिक डॉक्टर से इन घरेलू नुस्खों के बारे में जान लेते हैं.
यूपी के प्रेम रघु आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर अभिनव राज कहते हैं कि कोलेस्ट्रॉल को नेचुरल तरीकों से कंट्रोल किया जा सकता है. आपकी किचन में रखी कुछ चीजों का सेवन किया जाए, तो कोलेस्ट्रॉल लेवल को आसानी से कम समय में नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है. आयुर्वेद में अलसी के बीज (Flaxseed) और दालचीनी (Cinnamon) को कोलेस्ट्रॉल के लिए बेहद लाभकारी माना गया है. इन चीजों में तमाम पोषक तत्व होते हैं, जो डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूती प्रदान करते हैं. पाचन संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे लोगों के लिए दोनों चीजें फायदेमंद हो सकती हैं.
इन 2 घरेलू नुस्खों से कंट्रोल करें कोलेस्ट्रॉल
– हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज सबसे पहले अलसी के बीज लें. उन्हें अच्छी तरह सुखाकर मिक्सी में पीस लें और पाउडर तैयार कर लें. इस पाउडर को आप रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच लें. ऐसा आप लंबे समय तक कर सकते हैं. अलसी में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने के साथ पाचन तंत्र को बेहतर बनाती है. अलसी के बीजोंं का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो जाता है और शरीर मजबूत होता है. अलसी के बीजों को सलाद में मिलाकर खाया जा सकता है या दही में मिलाकर सेवन कर सकते हैं.
– किचन में रखा मसाला दालचीनी न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, बल्कि इसे कोलेस्ट्रॉल की दवा के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. आप दालचीनी को पीसकर चूर्ण बना लें और रोज सुबह खाली पेट एक चुटकी चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ लें. ऐसा करने से कुछ ही समय में कोलेस्ट्रॉल में आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल हो सकता है. हालांकि ध्यान रखने वाली बात यह है कि दालचीना एक मसाला है और इसका सेवन ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए. अत्यधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है.



