छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

सीएम बघेल ने पूर्व सीएम रमन सिंह को फोन कर जाना हालचाल, गुरुग्राम के अस्‍पताल में हैं भर्ती

मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह से बातचीत कर उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली। दरअसल, पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह गुरुग्राम के एक अस्‍पताल में भर्ती हैं। वहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी सर्जरी भी हुई है।

रायपुर। मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह से बातचीत कर उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली। दरअसल, पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह गुरुग्राम के एक अस्‍पताल में भर्ती हैं। वहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी सर्जरी भी हुई है। इसी संबंध में मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह को फोन कर हालचाल जाना।

जानकारी के अनुसार रमन सिंह का गुरुग्राम के एक अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। दरअसल, पूर्व मुख्‍यमंत्री रमन सिंह को पैर में लंबे समय से दर्द की शिकायत थी। डाक्‍टर ने इसके लिए सर्जरी के लिए कहा था। इसी के इलाज के लिए तीन दिन पहले गुरुग्राम गए थे।

सोमवार को मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह को फोन किया और उनके तबीयत को लेकर जानकारी ली। रमन सिंह ने भी तबीयत ठीक होने की जानकारी दी। इसके बाद इंटरनेट मीडिया पर सीएम बघेल ने लिखा कि उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button