3. VISA के लिए अब नहीं लगाना पड़ेगा महनगरों का चक्कर, रायपुर में ही कर सकेंगे आवेदन

रायपुर. विदेश यात्रा पर जाने वालों को अब वीजा के लिए मुंबई, दिल्ली या दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा. अब ये सुविधा रायपुर में ही मिलने लगी है. VISA संबंधी आवेदनों की जांच करने के लिए हर शुक्रवार को कैंप लगाया जा रहा है. जिसमें दूतावास से अधिकृत VISA फेसीलिटेशन सर्विसेज (वीएफएस) अधिकारियों की टीम द्वारा दस्तावेजों की जांच कर बायोमेट्रिक निशान लेने के बाद संबंधित देश के दूतावास के पास वीजा के लिए भेजा जा रहा है. व्यास ट्रेवल्स के संचालक ने बताया कि वीजा के लिए कुछ महीनों पहले तक दूसरे राज्यों के महानगरों का चक्कर काटना पड़ता था. बायोमेट्रिक निशान और अपाइंटमेंट लेने के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता था. लेकिन, अब ये सुविधा छत्तीसगढ़ की राजधानी में मिलने लगी.
ट्रैवल्स एजेंसियां आवेदन लेने के बाद इसे हर शुक्रवार को लगने वाले कैंप में वीएफएस अधिकारियों के समक्ष पेश किया जा रहा है. इस दौरान आवेदनकर्ता की उपस्थिति, दस्तावेजों की जांच कर इसे दूतावास में स्वीकृति के लिए भेजा जा रहा है.



