निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण को रोकेंगे या बढ़ावा देंगे एजाज ढेबर – गोजू पाल

रायपुर। रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोजू पाल ने कहा कि नगर निगम रायपुर में अवैध निर्माण कार्य करने वालो के हौसला काफी बुलंद होता जा रहा है कई क्षेत्रों में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया है पचपेड़ी नाका मैं पेट्रोल पंप द्वारा पेट्रोल पंप की जगह को छोटा कर आलीशान कांप्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है इस और नगर निगम का ध्यान नहीं जा रहा है। इस कॉन्प्लेक्स की जमीन कई करोड़ों रुपए की है शासन को समय रहते इस कांप्लेक्स के निर्माण हो कार्य को जनहित मैं रोकना उचित होगा। यह पहले दिन से दिन दूनी रात चौगुनी कार्य करते हुए सबके आंखों के सामने धूल झोंक कर अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है
“अमन प्रकाश” ने इस संदर्भ में नगर निगम रायपुर के कमिश्नर मयंक चतुर्वेदी से जानकारी मांगी पर 10 दिनों बाद भी कोई जबाब नहीं मिल पाया है निगम द्वारा समय पर कार्यवाही नहीं करने पर ही अवैध निर्माण को बढ़ावा मिलता है। ऐसे विषय पर तत्काल जवाब न मिलाना संदेह पैदा करता है।

शुक्ला पेट्रोल पंप समूह द्वारा इससे पहले भी पंडरी में महाकौशल प्रेस के नाम से एलाट भूमि को आलीशान कांप्लेक्स बनाकर किराए में एवं रिलीज में देकर प्रतिमाह कई लाखों रुपए की कमाई कर रहे हैं शुक्ला पेट्रोल पंप इसके पूर्व में पुराना बस स्टैंड में स्थापित था उस पंप को शिफ्ट किया गया है और पुराना बस स्टैंड में अवैध रूप से होटल एवं कॉन्प्लेक्स का निर्माण कर लाखों रुपए प्रतिमाह कमा रहे हैं पुराना बस स्टैंड में ही शराब दुकान किराए देकर उसका भी किराया लिया जा रहा है अतः इस समूह के ऊपर शासन को उचित कार्रवाई करना चाहिए नगर निगम के जोन कमिश्नर को तत्काल निलंबित किए जाने की मांग की है।



