3. जंगल में मिली महिला की सड़ी-गली लाश: रस्सी के सहारे लटक रहा था सिर, बाकी हिस्सा गला हुआ, जांच में जुटी पुलिस

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत माकड़ी सिंगराय के जंगल में शुक्रवार को एक सड़ी गली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम पर भेज जांच में जूट गई है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम माकड़ी सिंगराय के ग्रामीणों ने 24 मार्च को कोतवाली पहुंचकर सूचना दिया कि जंगल में एक पेड़ पर किसी महिला का सिर रस्सी के सहारे लटक रहा है, उसके शरीर का पुरा हिस्सा गायब है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि किसी अज्ञात महिला का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था।
रस्सी के सहारे लटक रहा था सिर
ग्रामीणों से पुछताछ पर बताया गया कि कुछ लोग सुबह जंगल के तरफ किसी काम से गए थे, जहां पर एक पेड़ पर किसी महिला का शव फांसी के फंदे में लटकता हुआ देख ग्रामीणों को इसकी जानकारी दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि अज्ञात महिला का शव काफी पुराना हो गया था, उसका सिर रस्सी के सहारे लटक रहा था, शरीर का बाकी हिस्सा गलकर जमीन पर पड़ा हुआ था।
परिजनों ने की शिनाख्त
महिला की पहचान करना मुश्किल था, इस दौरान थाना में 19 फरवरी को ग्राम पांडरवाही निवासी जानकी बाई उम्र 43 वर्ष पति देवसिंग नामक एक महिला की गुमसूदगी का रिपोर्ट दर्ज था, जिसके सिनाख्त के लिए उसके परिजनों को बुलाया गया तो उन लोगों ने उसके कपड़े और चाबी के आधार पर उस महिला का सिनाख्त जानकी बाई के रूप में किया।
परिजनों से हुआ था विवाद
पुछताछ में परिजनों ने बताया कि घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद वह 12 फरवरी को घर से निकल गई थी, जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप जांच में जूट गई है।



