4. छग के सुखनंदन 100 मीटर दौड़ में बने भारत के सबसे तेज धावक, गोल्ड मैडल जीता

कवर्धा। जिले के दिव्यांग खिलाड़ी सुखनंदन निषाद ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के एफ 42 कैटेगरी के 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में गोल्ड मैडल प्राप्त कर भारत का सबसे तेज धावक बना। साथ ही सुखनंदन निषाद ने लांग जम्प में भी कांस्य पदक सहित कुल 2 पदक प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ टीम कोच प्रधान आरक्षक वसीम रजा कुरैशी ने बताया कि कबीरधाम जिले के छोटे कद की दिव्यांग खिलाड़ी छोटी मेहरा का दबदबा देखने को मिला। सीनियर वर्ग में एफ 40 वर्ग के खिलाड़ी छोटी मेहरा ने गोला फेंक व चक्र फेंक दोनों स्पर्धा में 2 गोल्ड मैडल प्राप्त किए। इस तरह से दोनों दिव्यांग खिलाडिय़ों ने 3 स्वर्ण पदक और 1 कांस्य पदक कुल 4 पदक जीतकर छत्तीसगढ़ के साथ कबीरधाम जिले को गौरवान्वित किया। इन चयनित खिलाडिय़ों को आगामी अंतराष्ट्रीय व एशियाई पैराओलंपिक चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
छत्तीसगढ़ टीम कोच प्रधान आरक्षक वसीम रजा कुरैशी ने बताया कि नगर के करपात्रीजी स्टेडियम में वर्षों से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं, भर्ती प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें स्वयं पुलिस कप्तान और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर युवक-युवतियों व खिलाडिय़ों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया जाता है। इसी के फ लस्वरूप उक्त खिलाडिय़ों द्वारा अपना बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।



