छत्तीसगढ़

2. सुकमा मुठभेड़ में 4 से 5 नक्सलियों के घायल होने का दावा, पुलिस ने चार नक्‍सलियों को भी पकड़ा

सुकमा।  छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित सुकमा जिला के एर्राबोर थानाक्षेत्र के कोत्तालेंडरा जंगल में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बल के जवानों ने 4 नक्सलियों को पकड़ लिया है। वहीं सुरक्षा बल मुठभेड़ के दौरान फायरिंग में 4 से 5 नक्सलियों के घायल होने का दावा भी किया है। सुकमा के एसपी सुनील शर्मा ने नक्‍सलियों के साथ मुठभेड़ की खबर को पुष्टि करते हुए कहा कि घटनास्थल पर सर्चिंग जारी है।

 

Related Articles

Back to top button