छत्तीसगढ़

6. शादी का तोफा बना काल, होम थ्रिएटर में अचानक हुआ ब्लास्ट, हादसे में दूल्हा समेत 2 की मौत, चार घायल

रायपुर।  शादी का तोफा एक परिवार के लिए काल बन गया। दहेज़ के रूप में मिले होम थ्रिएटर  में आग लग गयी, जिससे परिवार के 2 लोगों की मौत हुई। वहीँ 4 लोग हादसे में घायल हो गए। मृतकों में दूल्हा भी शामिल है, जिसकी दो दिन पहले ही शादी हुई थी। घटना रेंगाखार थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, चमारी गांव में दो दिनों पहले हिमेंद्र मरावी नाम के युवक की शादी ग्राम अंजना में हुई थी। दहेज में युवक को एक होम थिएटर मिला था। आज सुबह नवविवाहित हिमेंद्र मेरावी अपने भाई राजकुमार मेरावी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ होम थिएटर को चेक कर रहा था। इस दौरान होम थिएटर ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान के परखच्चे उड़े गए और छत ढह गई।

घटना में सात लोग घायल हो गये। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर नवविवाहित हिमेंद्र और उसके भाई राजकुमार की मौत हो गई। वहीं चार अन्य सदस्य गंभीर है, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है।

पीड़ित परिजनों का आरोप लगाया है कि थिएटर में बारूद भरा था। फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम और एफएसएल भी पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही होम थिएटर देने वाले व्यक्ति की तलाश भी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button