छत्तीसगढ़

6. आंगनबाड़ी केंद्र में फूड प्वाइजनिंग का मामला, पोहा खाने से बिगड़ी नन्हे बच्चो की तबीयत… पालको ने भेजना बंद किया बच्चो को आंगनबाड़ी

देवभोग में अब आंगनबाड़ी केंद्र में फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है। देवभोग ब्लॉक के सुपेबेडा आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 में नन्हे बच्चे 3 सितंबर को पोहा खाने के बाद फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए थे, जिनमे से एक की तबियत में अब भी सुधार नही आया है।

परिजनो ने ढाई साल की हेम प्रिया को देवभोग अस्पताल में भर्ती किया है, दो दिनो तक उल्टी के बाद अब उसे तेज बुखार आने लगा है। बीएमओ अपनी देख रेख में बच्ची का इलाज कर रहे है। लेकिन फूड पॉइजनिंग के इस घटना के बाद आंगनबाड़ी केंद्र में पालक बच्चो को भेजना बंद कर दिए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button