छत्तीसगढ़

8. बुढ़ा देव महायात्रा का तिल्दा-नेवरा में आगमन, 8 अप्रैल को राजधानी में विशालसभा

तिल्दा-नेवरा। CG : तिल्दा नेवरा बुढ़ा देव निर्माण को लेकर काश दानमुहिम के चलते बुढ़ा देव महायात्रा के दूसरे चरण की शुभांरभ विगत 25 फरवरी से की गई है। इस यात्रा के स्वरूप के अनुसार आगामी 8 अप्रेल को लाखों की संख्या में राजधानी रायपुर में विशाल सभा आयोजित की गई है।

इस आयोजन में सैकड़ो पारंपरिक छत्तीसगढ़िया लोकनार्थक दल शरीक होंगे बुढ़ा यात्रा के दौरान एकत्रित काश को बुढ़ा देव स्थान में अर्पित किया जाएगा पारंपरिक अनुष्ठान विधिवत बैगा सिरहा के माध्यम से काश को मूर्ति कारों को सौंपा जायेगा इस भव्य आयोजन को करोड़ अनुयाई प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से शिरकत करेंगे विगत दिनों बुढ़ा देव महायात्रा का तिल्दा नेवरा नगर में आगमन हुआ इस दौरान विभिन्न भक्तों ने काश दान कर इस कार्यक्रम में सहभागिता दिखाई है।

Related Articles

Back to top button