छत्तीसगढ़

6. गर्म तेल की कढ़ाही में गिरी मासूम: कोरबा में परिवार संग मेला देखने साथ गई थी, खेल-खेल में हुआ हादसा

परिवार के साथ मेला देखने गया दो साल का बालिका गर्म तेल की कढ़ाही में गिर गई। खेल-खेल में ये हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस के जरिए गम्भीर हालत में उसे जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पसान के केंदई में आयोजित नौ दिवसीय मेला देखने को परिवार आया हुआ था।

पसान के केंदई  मेला में परिजनों के साथ कुल्फी खाने निकले दो वर्षीय मासूम गर्म तेल की कड़ाही में गिरकर झुलस गई। पिपरिया में राम सिंह चौहान निवास करता है वह रोजी मजदूरी कर पत्नी व तीन बच्चों का पालन पोषण करता है। राम सिंह केदाई में आयोजित मेला देखने परिवार समेत गया हुआ था। वहां सभी मेले में घूम रहे थे इसी दौरान उसकी दो वर्षीय पुत्री किरण चौहान परिजनों के साथ कुल्फी खाने निकली हुई थी। जहां बच्चों के साथ खेल-खेल में गरम तेल में गिर गई। जिसमें मासूम बुरी तरह से झुलस गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई।

मृतक के पिता राम सिंह ने बताया कि केंदई में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें 45 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। यह आयोजन 9 दिनों तक चला आज अंतिम दिन था जहां शादी समारोह में शामिल होने के बाद मेला देखने गए हुए थे इस दौरान बच्चा अचानक खेलते-खेलते गरम कढ़ाही के तेल में गिर गया। आनन-फानन में संजीवनी की मदद से जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button