छत्तीसगढ़

6. सर्दियों में सेहत के लिए अमृत है यह हरा फल, 5 बीमारियों का मिटा देगा नामोनिशान, शरीर को मिलेगी अटूट ताकत, दवा से ज्यादा पावरफुल

सीताफल को अंग्रेजी में कस्टर्ड एप्पल कहा जाता है. इसमें विटामिन सी, मैग्नीशियम, विटामिन B6 और आयरन समेत तमाम पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी हैं. हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार यह फल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और हार्ट डिजीज से बचाने में मददगार हो सकता है. सीताफल में मौजूद विटामिन सी हार्ट और डायबिटीज के बेहद फायदेमंद है.

ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए सीताफल रामबाण साबित हो सकता है. सीताफल में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करते हैं. इससे ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है. इतना ही नहीं, यह फल डाइजेस्टिव सिस्टम को बूस्ट कर सकता है. सीताफल में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. इससे कब्ज व डायरिया जैसी समस्याएं दूर हो सकती हैं.

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए सीताफल का सेवन करना चाहिए. सीताफल विटामिन सी का बहुत अच्छा स्त्रोत है. विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट करके बीमारियों से बचाने में मददगार होता है. खासतौर से बदलते मौसम में लोगों को बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है. इस मौसम में शरीफा खाने से मौसम बीमारियों से बचाव हो सकेगा और शरीर को मजबूती मिलेगी.

शरीफा विटामिन बी6 (पाइरिडोक्सिन) का एक बेहतरीन सोर्स है. विटामिन बी6 सेरोटोनिन और डोपामाइन सहित न्यूरोट्रांसमीटर के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो आपके मूड को नियंत्रित करने में मदद करता है. इस विटामिन की कमी होने से मूड डिसऑर्डर की समस्या हो सकती है. यह फल दिमाग को मजबूत करके मूड को बेहतर बना सकता है.

सीताफल में कई पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो हमारी आंखों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं. कई अध्ययन में यह बात सामने आई है कि ल्यूटिन एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा लेने से आंखों के विजन को बेहतर रखा जा सकता है और उम्र से संबंधित मैकुलर डिजनरेशन के खतरे को कम किया जा सकता है. ल्यूटिन आंखों की कई परेशानियों से राहत दिला सकता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button