छत्तीसगढ़

3. BIT स्टूडेंट ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़ाई था ब्रिलिएंट, सुसाइड नोट में लिखा – I AM SORRY, ये मेरी डेस्टिनी थी

भिलाई।   छत्तीसगढ़ के BIT दुर्ग कॉलेज के बीटेक चौथे सेमेस्टर के छात्र की कल सुसाइड करने की खबर सामें आई थी। वह किराए के रूम में रहता था। जहां उसकी फंदे से लटकती हुई लाश बरामद हुई थी। जिसके बाद से पुलिस जांच कर रही थी। ख़ुदकुशी करने की वजह सुसाइड नोट मिलने के बाद भी साफ़ नहीं हो पाई है।

 स्टूडेंट की पहचान रोहित देवांगन (21 साल) के रूप में हुई है। वो नारायणपुर जिले का रहने वाला था और दुर्ग में किराए से रहकर बीटेक चौथे सेमेस्टर की तैयारी कर रहा था। मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि रविवार दोपहर उनके पास एक फोन आया कि सिंधिया नगर सड़क नंबर 3 निवासी उबैद अहमद खान के यहां किराए से रहने वाले रोहित देवांगन ने खुदकुशी कर ली है।

पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की तो पाया कि छात्र ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद किया हुआ था और उसकी लाश फांसी पर लटकती मिली। इसके बाद पुलिस ने लोगों की मौजूदगी में पंचनामा किया और शव को पीएम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया है।

पुलिस ने छात्र के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी है। छात्र ने खुदकुशी क्यों की इसका पता नहीं चल पाया है। आत्महत्या का कारण जानने के लिए परिजन, दोस्तों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

मिला सुसाइड नोट
फांसी लगाने से पहले रोहित ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। उसमें उसने लिखा है कि “मैं जो भी किया हूं अपनी मर्जी से किया हूं। इसके लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाए। ये मेरी डेस्टिनी थी। ये आज नहीं तो कल मेरे साथ होना था। मैं इसके लिए सॉरी बोलता हूं। आई एम सो सो सो सॉरी।” उसने आगे लिखा है कि वो पढ़ाई या किसी अन्य कारण से ऐसा नहीं कर रहा है।

 

Related Articles

Back to top button