7. पुदीने की चटनी हेल्थ के लिए नहीं किसी खजाने से कम, यहां देखिए रेसिपी

गर्मी का मौसम आते ही हम सभी की मम्मियां पुदीना की चटनी हमारी डाइट में शामिल करना शुरू कर देती हैं। गर्मी के मौसम में हमारे खाने की थाली में चटनी न हो ये शायद ही मुमकिन हो। आयुर्वेद में पुदीना एक ऐसी जड़ी बूटी है जिसका इस्तेमाल कई बीमारियोंकी इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। पुदीने का इस्तेमाल लोग चटनी बनाने, रायता में इसका उपयोग करने और यहां तककि अपनी बिरयानी या अन्य रेसिपी में एक कूलिंग हर्ब शामिल करने के लिए भी इसका इस्तेमाल करते हैं। पुदीने में बहुत शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। गर्मियों में हर किसी को अपनी डाइट में इसे जरूर शामिल करना चाहिए। क्योंकि पुदीना बहुत ठंडा होता है जो पाचन और सांस से संबंधी बीमारियों को खत्म करने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं पुदीना की चटनी खाने के कुछ फायदों के बारे में-
1. पाचन क्रिया को रखें बेहतर पुदीना आपके पाचन संबंधी समस्याओं को ठीक करने में काम कर सकता है। पुदीना में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो अपच से राहत दिलाने में मददगार है और पेट से जुड़ी समस्या को भीखत्म करते हैं।
2. मॉर्निंग सिकनेस से दें राहत पुदीना मतली के इलाज के लिए एक बेहतरीन उपाय है। इसके सेवन से आपको मॉर्निंग सिकनेस में भी राहत मिलती है।
3. पीरियड पैन से मिले आराम पीरियड के दौरान अक्सर पेट में गैस बनने के कारण पेट फूला-फूला लगता है। पुदीने में मौजूद गुण आपके पेट को फूलने से रोकता हैं, और पीरियड के दर्द से भी राहत दिलाने में मदद करता है।
4. ओरल केयर गर्मी में लहसुन की चटनी अक्सर हमारे मुंह में एक महक छोड़ देती है। ऐसे में आप एंटीबैक्टीरिया के गुणों वाले पुदीने की चटनी खाने से आपकी सांसों को में ताजगी आती है जो हमारे ओर हेल्थ के लिए फायदेमंद है। पुदीना आपके मुंह के अंदर बैक्टीरिया के विकास को रोकता है और दांतों पर जमा प्लाक को भी साफ करने में मदद करता है।
5. वजन घटाने में मददगार पुदीना का सेवन करना भी आपके वजन को कम करने में मदद मिलती है। जिसका सबसे बड़ा कारण इसके पाचन गुण हैं। पाचन क्रिया बेहतर रहने से आपका मेटाबॉलिज्म वजन घटाने में सहायक होता है।
6. सिरदर्द से दें आराम पुदीना एक एडाप्टोजेनिक जड़ी बूटी है। पुदीना सिरदर्द को भी ठीक करने में मदद कर सकता है। पुदीने की तेज और ताजगी देने वाली सुगंध सिर दर्द को कम करने में मदद कर सकती है।
7. अस्थमा का इलाज पुदीने को अपनी डाइट में सामिल करने से अस्थमा के मरीजों को भी काफी फायदा मिलता है। पुदीना एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। यह एक अच्छा रिलैक्सेंट है और कंजेशन से राहत देता है। लेकिन इस बात का भी ध्यान दें की आप एक मात्रा में ही पुदीने का सेवन करें।
8. सर्दी-जुकाम में दें राहत गर्मी के मौसम में धूप में जाना फिर ठंडा पानी पीने से आपको सर्दी जुकाम हो सकता है। ऐसे में पुदीना नाक, गले, ब्रोंची और फेफड़ों को साफ करने में मदद करते हैं। पुदीने में मौजूद सूजन-रोधी गुण पुरानी खांसी के कारण होने वाली जलन से भी राहत दिलाने में मदद करता हैं।
पुदीने की चटनी की रेसिपी सामग्री : * पुदीने की पत्तियां – 1 कप * हरी मिर्च – 3 से 4 * दही – 3 बड़े चम्मच * जीरा पाउडर – आधा चम्मच * काला नमक – स्वादानुसार बनाने की विधि 1. पुदीने की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले पुदीने की पत्तियों को 2 3 बार पानी में अच्छे से साफ कर लें। 2. इसके बाद ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को पुदीने की पत्तियों के साथ मिलाकर पीस लें। 3. आपकी पुदीने की चटनी तैयार है। आप चाहे तो दही के स्थान पर अपनी चटनी को चटपटा बनाने के लिए उसमें कच्चा आम भी मिला सकते हैं।



