छत्तीसगढ़

3. CG में ट्रक की टक्कर से दो की मौत : बाल कटाने निकले थे दोनों छात्र, हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

सरगुजा. अम्बिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर आज सकालो के पास सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई. ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो नाबालिग छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम किया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही.

यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है. मृतक छात्र कमलेश सिंह और रमन पोर्ते नौंवी कक्षा में पढ़ते थे. मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही छात्र बाल कटाने के लिए निकले थे. इसी दौरान अंबिकापुर की ओर से जा रहे ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों ही छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button